Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पिकनिक सीजन में दीघा में प्रशासन सतर्क, होटल मालिकों के साथ की गई अहम बैठक

बैठक में जिलाशासक, कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक, दीघा विकास परिषद के अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

18 Dec 2025

पिकनिक सीजन में दीघा में प्रशासन सतर्क, होटल मालिकों के साथ की गई अहम बैठक

पूर्व मेदिनीपु। पिकनिक और वर्षांत उत्सव के मद्देनज़र पूर्व मेदिनीपुर जिले के प्रसिद्ध समुद्र तट दीघा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार देर शाम दीघा विकास परिषद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाशासक, कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक, दीघा विकास परिषद के अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 25 दिसंबर से दीघा शहर रोशनी से जगमगा उठेगा। होटल व्यवसायी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को सजा रहे हैं, वहीं दीघा विकास परिषद की ओर से जगन्नाथ मंदिर से सटे मार्ग, ओल्ड दीघा और न्यू दीघा के विस्तृत समुद्र तट क्षेत्र को आकर्षक लाइटिंग से सजाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पर्यावरण विभाग से अनुमति मिलने पर ओलंपिक के तर्ज पर आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन भी किया जाएगा।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और समुद्र तट की सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी और सी-फ्रंट इलाके में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

वर्षांत और नववर्ष के जश्न को लेकर सागर तट पर उत्सव का माहौल है। प्रशासन ने होटल मालिकों से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अधिकारियों ने कहा कि दीघा आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पिकनिक सीजन में दीघा में प्रशासन सतर्क, होटल मालिकों के साथ
बैठक में जिलाशासक, कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक, दीघा विकास परिषद के अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News